Follow Us:

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि की बधाई दी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और शिवरात्रि हिमाचल प्रदेश में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने आशा जताई की यह पर्व लोगों के जीवन में शांति और प्रसन्नता लाएगा।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने संदेश में कहा है कि प्रदेश के लोग प्राचीन समय से ही पारम्परिक उल्लास के साथ शिवरात्रि का पर्व मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भगवान शिव के घर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आशा जताई कि शिवरात्रि का त्यौहार आपसी भाइचारे को सुदृढ़ कर प्रदेश के लोगों के जीवन में नई उमंग और उत्साह का सृजन करने में सहायक सिद्ध होगा।

गोविंद ठाकुर ने कुल्लू वासियों को दी शिवरात्री की शुभकामनाएं

वन, परिवहन और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जिला वासियों को शिवरात्री पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा। गोविंद ठाकुर ने कहा कि इस दिन लोग बड़ी भावना के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं, उपवास रखते हैं और अपने जीवन की बेहतरी के लिए प्रार्थना करते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान शिव को सर्वज्ञ माना गया है। भगवान शिव हमारे चिंतन को सदैव सकारात्मक बनाएं।