Categories: हिमाचल

राज्यपाल ने शिमला स्मार्ट सिटी के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

<p>शिमला नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की और उन्हें शिमला स्मार्ट सिटी परियोजनओं तथा निगम की अन्य गतिविधियों के बारे जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण और केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के तुरन्त बाद ही टूटीकंडी रज्जू मार्ग निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। इससे टूटीकंडी से जाखू को रज्जू मार्ग से जोड़ा जा सकेगा, जिससे शहर में वाहनों की आवाजाही कम होगी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि निगम द्वारा शहर में 11 ई-शौचालयों का निर्माण किया गया है तथा 20 अन्य प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि ढली, बालूगंज और छोटा शिमला की सड़कों को चैड़ा किया जाएगा और स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में 500 करोड़ रुपये लागत की 28 परियोजनाएं कार्यन्वित की जा रही हैं।</p>

<p>राज्यपाल ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए शिमला शहर में पार्किंग क्षेत्र, ई-शौचालय और पार्क आदि विकसित किए जाने चाहिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत सम्पर्क मार्गों को चैड़ा करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि टूटीकंडी रज्जू मार्ग निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि इसे निर्धारित समयवधि के भीतर पूरा किया जा सके। इस अवसर पर जाखू रज्जू मार्ग प्रबन्धन के अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने राज्यपाल को इस परियोजना से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

3 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

3 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

3 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

4 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

4 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

4 hours ago