हिमाचल

राज्यपाल ने राष्ट्रीय पुस्तक मेले का किया शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आठवें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारम्भ किया। पुस्तक मेला सेंटर फार आर्ट एंड रीडरशिप केंद्र (ओकार्ड इंडिया), हमालय साहित्य, संस्कृति एवं पर्यावरण मंच व नगर निगम शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 30 जून, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्यपाल ने मेले के स्थानीय संयोजक के रूप में हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच के विशेष योगदान की सराहना की। उन्होंने शिमला में पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विगत आठ वर्षों से मंच के प्रयासों को भी सराहा।

राज्यपाल ने कहा कि पुस्तकों से बेहतर कोई मित्र नहीं हो सकता, इसलिए वह भी इस पुस्तक मेले में अपने दोस्तों को मिलने आए हैं। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल परिवेश में जहां पढ़ने की क्षमता दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है, ऐसे आयोजनों की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। इन आयोजनों के माध्यम से विभिन्न विषयों, धाराओं और विचारों पर आधारित पुस्तकें एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाई गई हैं जिससे पाठकों को निश्चित रूप से लाभ होगा।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन न केवल शिमला बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी निरंतर आयोजित किए जायेंगे। इससे पहले, ओकार्ड इंडिया के निदेशक राकेश गुप्ता और हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच के अध्यक्ष एसआर हरनोट ने राज्यपाल का स्वागत किया।

Kritika

Recent Posts

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर, क्या है सच?

    World News: इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है।…

1 hour ago

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

3 hours ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

4 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

4 hours ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

5 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

5 hours ago