Follow Us:

मनाली के गौ सदन के लिए जारी किए 7 लाख: गोविंद सिंह ठाकुर

रविंद्र |

खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली के अलावा कुल्लू के आस-पास के क्षेत्रों में भटक रहे बेसहारा पशुओं के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सर्दी के मौसम को देखते हुए कहा कि मनाली के गौ सदन का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन के माध्यम से 7 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसमें इन पशुओं के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी औऱ उन्हें सुरक्षित नजदीकी गौ सदनों में पहुंचाया जाएगा।

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गौ वंश संवर्द्धन बोर्ड के माध्यम से एक व्यापक योजना पर कार्य कर रही है। नए गौ सदन खोलने और पुराने गौ सदनों के रख- रखाव के लिए आम लोगों, गैर सरकारी संस्थाओं, पंचायतों, मंदिर न्यासों और अन्य धर्मार्थ संगठनों की सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

साथ ही सभी जिलों में गौ अभ्यारण्य स्थापित करने के लिए जिलाधीशों को उपयुक्त भूमि का चयन करने के आदेश दिए गए हैं। गौ अभ्यारण्य और गौ सदन के निर्माण के लिए भूमि देने की प्रक्रिया के सरलीकरण पर भी विचार किया जा रहा है।