Categories: हिमाचल

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1.63 लाख नए मामले किए स्वीकृत : गोविंद ठाकुर

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने आज वर्चुअल रैली के माध्यम से जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में 5.69 लाख पेंशनधारकों को सितम्बर, 2020 तक की पेंशन का अग्रिम भुगतान कर दिया गया है, जिसपर अब तक 424.58 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। गत अढ़ाई वर्षों में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1,63,607 नए मामले स्वीकृत किए गए हैं।

सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया इसमें कोई आय सीमा भी नहीं रखी गई। इस समय प्रदेश में 70 वर्ष से अधिक आयु के 2.85 लाख से अधिक वृद्ध जन 1500 रुपये मासिक पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। विधवाओं व दिव्यांगजनों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन को भी बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया गया है।

राज्य में विद्यार्थियों को आरम्भिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक की गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिये कारगर पग उठाये गये हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदर्शन के लिये प्रदेश को बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य का अवॉर्ड प्राप्त हुआ है।  प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार युवाओं, महिलाओं, किसानों, बागवानों, गरीबों सहित हर वर्ग के समाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर ‘हिमकेयर’ नाम से एक महत्वाकांक्षी योजना आरम्भ की है, जिसके तहत पंजीकृत परिवार के पांच सदस्य 5 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष फ्री चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। गरीब परिवारों के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता के लिए सहारा योजना आरम्भ की है, जिसके तहत पात्र रोगियों प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

11 mins ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

15 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

15 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

16 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

17 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

17 hours ago