Follow Us:

सिरमौरः गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर आयोजित हुआ महान गुरमत समागम

नवनीत बत्ता |

गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर सिरमौर जिला के बड़ू साहेब में महान गुरमत समागम आयोजित किया गया। दो दिवसीय इस समागम में अनेक सिंह साहिबान,सन्त पुरुषों और संगत ने भाग लिया। समागम में गुरु नानक देव की शिक्षाओं और उपदेशों पर चर्चा एवं विचार किया गया।

समागम में दीवान सजाया गया और कीर्तन दरबार का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा ग्रन्थी ने बताया कि गुरु नानक देव की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी 550 साल पहले थी। सभी को सर्वधर्म की उनकी विचारधारा पर चलने की जरूरत है।