Follow Us:

हिमाचली युवकों की मदद के लिए आगे आए GS बाली, PM को लिखा पत्र

समाचार फर्स्ट |

नाइजीरिया में हिमाचल प्रदेश के दो बंधक नाविकों की मदद के लिए खाद्य और परिवहन मंत्री जीएस बाली आगे आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीएस बाली ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हिमाचल के दोनों नाविकों की सुरक्षा और रिहाई की मांग है। जीएस बाली ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी इस मामले से अवगत करवाया है।

बता दें दोनों बंधक नाविक जिला कांगड़ा के रक्कड़ और नगरोटा बगवां के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान अतुल शर्मा (रक्कड़) और सुधीर कुमार(नगरोटा बगवां) की गई है।

क्या है मामला..

जानकारी के मुताबिक, दोनों नाविक 'सी पर्ल' नाम के कमर्शियल जहाज में सेलर हैं, जिन्हें नाइजीरिया नेवी ने अगस्त महीने से बंधक बनाया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, दोनों बंधको को खाने की सप्लाई तक मुहैया नहीं करवाई जा रही है। साथ ही 3 महीने तक उन्हें सैलरी तक नहीं दी है। दोनों बंधक नाविक के परिवारवालों ने इस मामले में भारतीय एंबैसी से  मदद मांगी है।

इस मामले में खाद्य और परिवहन मंत्री जीएस बाली के हस्तक्षेप के बाद उम्मीद की जा रही है कि दोनों बंधकों की सुरक्षित वतन वापसी होगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी दोनों युवकों ने सोशल मीडिया के जरिये भारत और प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई थी।

यहां पढ़ें संबंधित खबर-:  नाइजीरिया में फंसे हिमाचल के 2 युवक, भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार