<p>सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। संघ ने सचिवालय में आउटसोर्स पर भर्तियों पर विरोध जताया और सचिवालय प्रशासन पर कर्मचारियों की मांगों को करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने मांगे न माने जाने तक सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।</p>
<p>कर्मचारी संघ के अध्यक्ष टेक राम शर्मा ने बताया कि सचिवालय में आउटसोर्स पर भर्तियां की जा रही है। वह पहले भी अपनी मांगों को लेकर कई बार मुख्य सचिव औऱ मुख्यमंत्री को अवगत करवा चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। सचिवालय के बाहरी राज्यों के लोगों को भर्ती किया जा रहा है और यहां प्रदेश के लोग जिन्होंने सरकार बनाई है उन्हें सचिवालय में प्रवेश करने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ता है। अफसरशाही कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। मुख्यमंत्री तो अच्छे व्यक्ति हैं लेकिन अफसरशाही कर्मचारियों के हितो की अनदेखी कर रही है।</p>
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…
Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…
Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…
Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…