Categories: हिमाचल

छात्रों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कॉलेजों में फूंके CM के पुतले

<p>कोटखाई गुड़िया रेप मर्डर एवं होशियार सिंह मामला प्रदेश सरकार के गले की फ़ांस बन गया है। दोनों ही मामलों को लेकर आम जनता से लेकर विपक्ष और छात्र संगठन सड़कों पर हैं। इसी कड़ी में अब छात्र संगठन SFI ने तो सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। इसके चलते राज्य SFI कमेटी के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश भर के कॉलेजों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुतले जलाए गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। SFI ने गुड़िया को न्याय दिलाने के लिए गुड़िया न्याय मंच के साथ 9 अगस्त को सचिवालय घेराव का ऐलान किया है।</p>

<p>SFI का कहना है कि हिमाचल में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। इसके चलते प्रदेश भर में हालात ख़राब हैं, पुलिस गुंडों को बचाने में लगी हुई है। सरकार का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है। कोटखाई का गुड़िया मामला हो या फिर करसोग का होशियार सिंह हत्याकांड दोनों ही मामलो में पुलिस ने लीपापोती की है। इसके कारण लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए। SFI ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग उठाई है। इसके अलावा होशियार सिंह की मौत के मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग भी की है।</p>

<p>अभी होशियार सिंह और कोटखाई मामला थमा भी नहीं है कि तीसा मामले ने चंबा में सरकार की मुश्किलें &nbsp;बढ़ा दी हैं। ऐसे में देखना होगा कि इन सभी मामलो में जनता और विपक्ष का &nbsp;का विरोध झेल रही सरकार अपने आप को कैसे बचा पाती है।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

7 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

22 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

22 hours ago