Follow Us:

गुड़िया रेप मर्डर मामले में बयान देकर घिरीं प्रतिभा सिंह, CM बोले- छोटी घटना कहना दुर्भाग्यपूर्ण

बहुचर्चित गुड़िया रेप एंड मर्डर मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने लाहौल स्पीति के दौरे के दौरान गुड़िया रेप एंड मर्डर मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

पी.चंद |

शिमला: बहुचर्चित गुड़िया रेप एंड मर्डर मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने लाहौल स्पीति के दौरे के दौरान गुड़िया रेप एंड मर्डर मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि गुड़िया के मामले को भाजपा ने बड़ा मुद्दा बनाकर कांग्रेस सरकार को घेरा था और मामले को राजनिति की थी।

तत्कालीन मुख्यमंत्री ने मामले की सीबीआई जांच के तुरंत आदेश दिए और दूसरे दिन ही सीबीआई जांच में जुट गई जबकि दूसरी तरफ पुलिस पेपर लीक मामले में अभी तक सीबीआई जॉच के लिए नहीं आई है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में एक छोटी सी घटना हुई थी जिसे भाजपा ने खूब उछाला और अब खुद की बारी में चुप है।

उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के इस बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि इतने बड़े जघन्य अपराध को कांग्रेस की अध्यक्ष छोटी सी वारदात बता रही हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रखा था।