Categories: हिमाचल

मानसून सीजन की तैयारियों के लिए विभागों को दिशा-निर्देश जारी

<p>राजस्व विभाग ने आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत विभिन्न विभागों, उपायुक्तों और अन्य संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं ताकि इस दौरान सार्वजनिक ओक निजी संपत्तियों को न्यूनतम नुकसान हो और बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा की जा सके। राजस्व विभाग एवं आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ओंकार चन्द शर्मा ने आज यहां बताया कि लोक निर्माण विभाग, नगर निगमों और पंचायती राज संस्थानों को नालियों, चैनलों और नालों की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपदा के लिए संवेदनशील राज्य है इसलिए यह आवश्यक है कि लोगों को प्रारम्भिक चेतावनियां और आवश्यक जानकारी प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि नदी तट के आस-पास रहने वाले लोगों को पूर्व सूचना देने के लिए उपयुक्त प्रणाली के साथ तैयार रहे। इसके अतिरिक्त यह निर्देश भी दिए गए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए।</p>

<p>आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ने कहा कि आपात स्थितियों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री का प्रबन्ध करने ओर राहत एवं बचाव दलों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात करने के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में होमगार्ड की कम्पनियों को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है और आपात प्रतिक्रया के लिए अग्निशमन सेवाओं की भी सहायता ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग को लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने तथा जल स्त्रोतों की नियमित सफाई के निर्देश दिए गए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

23 mins ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

2 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

3 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

3 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

4 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

4 hours ago