हिमाचल

मेरी बात सुन लेते CM तो सरकार नहीं होती आज संकट में: प्रतिभा सिंह

मेरी बात सुन लेते सीएम तो सरकार नही होती आज संकट में,दिल्ली गए हैं विक्रमादित्य सिंह, पार्टी हाई कमान से भी कर सकते हैं मुलाकात, प्रतिभा सिंह बोली पर्यवेक्षकों के समक्ष बीते कल ही रखी है संगठन और सरकार से जुड़ी बातें, मैं नहीं जा रही भाजपा में, कांग्रेस की मजबूती के लिए कर रही काम।

हिमाचल प्रदेश में चल रहा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कल ही कांग्रेस ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर एकजुटता का संदेश देते हुए हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का दावा किया था.

लेकिन आज सुबह ही विक्रमादित्य सिंह के दिल्ली रवाना होने से सियासी गलियारों में सरकार पर फिर से संकट मंडराने की चर्चा शुरू हो गई है हालांकि प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वे कांग्रेस की मजबूती के लिए काम कर रही है और विक्रमादित्य सिंह दिल्ली सरकारी कार्य से गए हैं जिसका टूर प्रोग्राम भी सांझा किया गया है और पार्टी हाई कमान से इस दौरान मुलाकात कर सकते हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार को जो संकट आया है इसकी उनको पहले से आशंका थीं और कई बार मुख्यमंत्री के समक्ष कार्यकर्ताओं और विधायको की नाराज़गी की बात रखी भी गई थी लेकिन पार्टी हाई कमान और मुख्यमंत्री ने बात नहीं सुनी जिसके चलते आज कांग्रेस सरकार संकट है। पर्यवेक्षकों के समक्ष सभी बातों को रखा गया और हल निकालने का प्रयास किया गया है। प्रतिभा सिंह ने भाजपा में शमिल होने की चर्चाओं को नकारते हुए कहा कि वे पार्टी के साथ खड़ी है और सरकार को बरकरार रखने के लिए काम कर रही है।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

5 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

5 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

12 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

12 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

12 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

12 hours ago