हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले एक 38 वर्षीय जवान की ड्यूटी के दौरान मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज मृतक जवान का शव उनके पैतृक गांव पहुंच जाएगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मृतक जवान की पहचान राकेश कुमार निवासी ग्राम पंचायत झझयानी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वे पंजाब रेजीमेंट में थे और वर्तमान में लेह में उनकी तैनाती थी। इस बीच ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौसम खराब होने के चलते अभी तक उनकी पार्थिव देह घर नहीं पहुंच पाई है। हालांकि, बीते कल देर शाम उनके शव को हवाई जहाज के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचाया गया है। जहां से पार्थिव देह को उनके गांव पहुंचाया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने बताया कि जवान राकेश कुमार का पार्थिव देह आज उनके गांव पहुंच जाएग और पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…
Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…
Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…