Follow Us:

हमीरपुर: कांग्रेस कमेटी ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जसबीर कुमार |

हमीरपुर में कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई है. इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर फूल-अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
वहीं, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133वीं जयंती है. उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के निर्माता है. उनकी दूर-गामी सोच के अनुसार ही देश आगे अग्रसर हुआ है.