<p>सुजानपुर के टोणी देवी मंदिर परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई की 95वीं जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी सुजानपुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में टोणी देवी के सिविल अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा मरीजों को फल वितरित किए ।</p>
<p>इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी को पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया और मिलजुल कर आगे बढ़ने व पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा।</p>
<p>इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने आचरण व्यवहार से पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत करें। उन्होंने उन्होंने अटल जी के जीवन पर विस्तृत चर्चा की और उनके साथ अपने अनुभवों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया।</p>
Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…
हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…
विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…
शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…
कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…
ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…