Categories: हिमाचल

हमीरपुर: राज्यपाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज हमीरपुर के परिधि गृह में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने राज्यपाल को जिला में चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केन्द्र सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। इस अवसर पर अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राज्यपाल को उनके विभागों की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

राज्यपाल ने कहा कि अधिकारियों के साथ उनकी चर्चा का उद्देश्य जिले में विभिन्न योजनाओं से जुड़े लक्ष्यों और अन्यों मुद्दों के बारे में जानकारी हासिल करना है। उन्होंने शिक्षा विभाग से फिट इंडिया कार्यक्रम और स्वच्छ भारत अभियान से सम्बन्धित जानकारी ली। उन्होंने जिला की सभी उप-मण्डलों में खेल मैदान सुविधा उपलब्ध होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास की एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है और यह संतोष का विषय है कि प्रदेश में जिले की साक्षरता दर सर्वाधिक है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के पंजीकरण की जानकारी देने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को नई कृषि नीति, नई शिक्षा और जल नीति पर कार्य करने तथा ग्रामीण लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजनाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सराहा और कहा कि जिले में संस्थागत वितरण दर इस वित्तीय वर्ष में 3398 में से 3390 है, जो अन्य जिलों की तुलना में अधिक है। उन्होंने कृषि विभाग को प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित जागरूकता अभियान पर ध्यान केन्द्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फसल बीमा योजना के कार्यान्वयन के प्रयासों की सराहना की जिसके अंतर्गत इस वर्ष 17906 किसानों को शामिल किया गया है।

राज्यपाल ने कौशल विकास कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में 105 प्रशिक्षण केन्द्र चलाए जा रहे हैं जिनमें 36 सरकारी क्षेत्र में हैं और 24 हजार से अधिक लाभार्थी को लाभ मिल चुका है। उन्होंने कहा कि जिन व्यवसायिक क्षेत्रों में मांग अधिक है, उनमें प्रशिक्षण पर और बल दिया जाए। उन्होंने जिले के सभी गांवों में सड़क सुविधा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इनका रख-रखाव निरंतर किया जाना चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

विश्व के दूसरे सबसे लंबे रोपवे के निर्माण का रास्‍ता साफ, टेंडर की मंजूरी, 15 स्टेशन होंगे

Shimla ropeway project: राजधानी शिमला में बनने वाले विश्व के दूसरे और देश के…

7 hours ago

Chamba News: पोस्‍टमास्‍टर ने उपभोक्‍ताओं के हड़पे 12.37 लाख , नौकरी से बर्खास्त

Postmaster Embezzlement Case:  चंबा जिले के दरेकड़ी डाकघर के पोस्टमास्टर को उपभोक्ताओं की आरडी और…

8 hours ago

पंजाब ने हिमाचल के धान की खरीद पर लगाई रोक, नालागढ़ व मलपुर में ही होगी बिक्री

Punjab Stops Paddy from Himachal : पंजाब की कृषि मंडियों ने इस बार हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago

प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Pre-Matric Scholarship for SC ST Students: भारत सरकार ने केंद्र प्रायोजित स्कॉलरशिप स्कीम के लिए…

8 hours ago

Mandi News: बेटियों ने दी मुखाग्नि तो हर आंख हुई नम, खूब छलके आंसू

18 माह तक कैंसर से जंग लड़ने बाद मौत से हारा कुफरी का कृष्ण…

8 hours ago

Himachal: रोल प्ले में जिला सिरमौर के छात्र रहे अव्वल

State-Level Role Play Competition Solan : एससीईआरटी सोलन में सोमवार से दो दिवसीय राज्य…

9 hours ago