<p>हमीरपुर शहर के बीचों बीच एक मात्र खेल मैदान की हालत आजकल दयनीय बनी हुई है। खेल मैदान के साथ लगते खेल स्टेडियम के अंदर भी कूडा कर्कट और गंदगी का आलम होने से खेल प्रेमियों में गहरा रोष पनपा हुआ है। आलम ऐसा है खेल मैदान में कीचड़ पसरा हुआ है और जगह जगह पर घास उगी हुई है। इसके चलते खेल मैदान में खिलाड़ियों को प्रेक्टिस करने में भी दिक्कतें आ रही है।</p>
<p>खेल मैदान में लोगों के द्वारा अपनी गाड़ियों को भी पार्क किए जाने से खिलाड़ियों के लिए प्रेक्टिस करने के लिए मैदान सिकुडता जा रहा है। सीनियर सैकेंडरी बाल स्कूल के साथ लगते खेल मैदान की हालत पर खिलाडी वर्ग ने अब सांसद और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मैदान की हालत को दुरूस्त करने की गुहार लगाई है।</p>
<p>खिलाड़ी सुशील कुमार का कहना है कि पूरे खेल मैदान में गाडियां खडी रहती हैं, जिससे खिलाडी हर समय परेशान होते है। खेल की हालत दयनीय बनी हुई है। उन्होंने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मांग की है खिलाड़ियों के भविस्य को देखते हुए खेल मैदान की हालत को दुरूस्त करवाया जाए। हॉकी खिलाडी मुन्ना वर्मा का कहना है कि पिछले बीस सालों से हॉकी खेल से जुड़े हुए हैं और खेल मैदान की खस्ता हालत होने से खिलाड़ियों को हर वक्त समस्या होती है। अगर खेल मैदान ठीक हो जाए तो खिलाड़ियों से अच्छे परिणाम सामने आएंगे।</p>
धर्मशाला, 16 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी मतदान दल…
धर्मशाला, 16 मई: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला ने बताया कि 18 मई, 2024 (शनिवार)…
आबकारी विभाग ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत गत दो सप्ताह के भीतर जिला सिरमौर, सोलन,…
केलांग 16 मई : जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के दारचा से आगे बारालाचा दर्रा लेह…
कुल्लू: भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस नेताओं को उनके पाकिस्तान समर्थित बयान के लिए…
हिमाचल प्रदेश को भले ही शांत राज्य माना जाता हो, लेकिन यहां भी अब लगातार…