Follow Us:

हमीरपुर: फिर से 4 दिन में ही फट गया तिंरगा

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। लेकिन हमीरपुर जिला के ब्वॉय स्कूल मैदान में 133 फीट ऊंचे तिरंगे की किसी को परवाह नहीं। हमीर उत्सव के दौरान 3 दिन तक सलामत दिख रहा ध्वज चौथे दिन फिर से फट गया।  

बताया जा रहा है कि तिरंगा डेढ़ साल में 7 बार से अधिक बार फट चुका है। हैरानी की बात तो ये है कि इस बार तो तिरंगा 4 दिनों में ही फट गया। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जिला प्रशासन तिरंगे के लिए कैसे कपड़े का प्रयोग कर रहा है, जो 4 दिन में ही फट गया।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसका शुभारम्भ किया था।

इस बारे में हमीरपुर एसी टू डीसी अनुपम शर्मा ने कहा कि हम तिरंगे को पूरी पारदर्शिता के साथ लगाते हैं। यदि कोई इसकी कुटेशन की जानकारी लेना चाहता है तो वह आरटीआई के माध्यम से जानकारी ले सकता है।