Follow Us:

हमीरपुर: बड़सर का शुभम बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

कमल नाग |

ग्राम पंचायत बड़सर के शुभम भारती भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हुए हैं। लेफ्टिनेंट बनने से शुभम भारती के परिजन और ग्रामीण बेहद खुश हैं। शुभम भारती भारतीय सेना अदाकमी देहरादूर से 8 दिसंबर 2018 को पासिंग आउट परेड़ के पश्चात सेना में लेफ्टिनेंट बन गए। शुभम भारती ने लेफ्टिनेंट बनकर अपने माता पिता, गुरूजनों और बड़सर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शुभम भारती का प्राथमिक शिक्षा के बाद 6वीं कक्षा में सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में चयन हुआ और +2 करने के बाद एनडीए पुणे के लिए चयनित हुए। शुभम भारती ने एनडीए पुणे में तीन वर्ष के कठिन पशिक्षण और जनवरी 2018 से भारतीय सेना अकादमी (आईएमए) देहरादून में एक वर्ष के सैन्य प्रशिक्षण पास करके विगत दिवस शुक्रवार को पास आउट हुए हैं।

शुभम भारती भारतीय सेना में आर्मी डिफैंस एएडी रेजीमैंट में शामिल हुए हैं। शुभम भारती ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरूजनों परिवार के सदस्यों और सभी शुभचिंतकों को दिया। गौर रहें कि शुभम भारती के नाना कैप्टन रौहन भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए हैं। शुभम भारती के पिता सुरेश कुमार और माता सलोचना देवी ने कहा कि यह उनके जीवन का अति विशिष्ट पल है कि उनका बेटा भारतीय सेना का हिस्सा बन कर भारत माता का रक्षक बना है।