हिमाचल

हमीरपुर: जल शक्ति विभाग के आउटसोर्स कर्मियों को 8 महीने से नहीं मिला वेतन, DC से लगाई गुहार

जल शक्ति विभाग हमीरपुर में ठेकेदार के माध्यम से रखे गए आउटसोर्स कर्मचारियों को बीते 7-8 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। मात्र पांच से छह हजार रुपये के मासिक वेतन पर रखे गए इन कर्मचारियों को वेतन न मिलने से अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है।

उपायुक्त हमीरपुर से मिलने के बाद इन्हें कुछ महीने के वेतन की अदायगी की गई लेकिन अभी भी कई महीनों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। अपनी इसी समस्या को लेकर ये कर्मचारी सोमवार को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा की अगुवाई में उपायुक्त हमीरपुर से मिले। इस दौरान कर्मचारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थाई समाधान की मांग की गई है।

कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि इन कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। विभाग द्वारा ठेकेदार प्रति कर्मचारी कितने रुपए का भुगतान किया जाता है। इसका कोई पता नहीं लेकिन कर्मियों को सिर्फ पांच से छह हजार मासिक वेतन दिया जा रहा है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनानी चाहिए। वेतन विसंगति को दूर करने का भी प्रावधान हो ताकि इन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 mins ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

28 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

38 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

51 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

1 hour ago