Follow Us:

हमीरपुर: सचिन ठाकुर बने सुजानपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

नवनीत बत्ता |

सचिन ठाकुर को सुजानपुर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एनएसयूआई में राष्ट्रीय स्तर पर काम कर चुके युवा सचिन ठाकुर को सुजानपुर युवा कांग्रेस की सरदारी मिलने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सचिन ठाकुर को बधाई दी है।

 कांग्रेस के नेताओं कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठक मदन लाल कौंडल ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुजानपुर राजिंदर वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष टौणीदेवी राजेश कुमार, मुंशी राम डोगरा, सुभाषचंद्र, रमेश ठाकुर, होशियार चंद, राकेश, सम्मी लगवाल, राज कुमार, विजय ठाकुर, अजय ठाकुर, निशांत ठाकुर, रीना ठाकुर, अंजना ठाकुर, पवना देवी, पानो देवी, अभिषेक, विवेक, अमन दिवेश, मनीष, अरुण, अशोक, डिंपी, विनोद, लखनपाल, विकाश, सुरेंदर, सुनील आदि गणमान्य लोगों ने युवा एवं जुझारू नेता सचिन ठाकुर को इतनी बड़ी एवं महत्वपूर्ण जिमेदारी देने के लिए पूर्व कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक नादौन ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, एआईसीसी सचिव कृष्णा अल्वरु, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर एवं युवा कांग्रेस प्रभारी जगदेव गागा का धन्यवाद किया है और नियुक्ति के लिए आभार प्रकट जताया है।