हिमाचल

यूक्रेन में फंसे हमीरपुर के अनन्य वापस लौटे, बमबारी के बीच नहीं हारी हिम्मत

यूक्रेन से फंसें हिमाचल के लगभग सभी छात्र वापस लौट चुके हैं। इसी कड़ी में कई छात्र केंद्र औऱ प्रदेश सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं। ऐसा ही एक छात्र हैं हमीरपुर के रहने वाले अनन्य शर्मा… अनन्य शर्मा ने घर पर पहुंचकर राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि 8 दिन बंकर में रहने के बाद जैसे ही मौका लगा वह लगभग 12 किलोमीटर चलकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर पहुंच कर उन्हें असली चुनौती से रूबरू होना पड़ा। रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर बमबारी शुरू हो गई और गोलीबारी से भगदड़ मच गई।

यहां से फिर मेट्रो के बंकर में अनन्य सहित कई छात्र रहने को मजबूर हुए। इस लोकेशन पर 2 दिन तक रुकने के बाद अनन्य अपने चार से पांच साथियों के साथ सभी छात्रों की हिम्मत बनी और उन्हें लीड करते हुए सैकड़ों किलोमीटर दूर रोमानिया बॉर्डर तक पहुंचे। सभी छात्रों ने हिम्मत दिखाई और एकजुट होकर वह इस हालात से बाहर निकले। उनका कहना है कि यूक्रेन और रोमानिया व भारत सरकार ने भी उनके यहां पर खूब मदद की है। इसके लिए वह सभी के आभारी हैं।

वहीं अनन्य की मां शीतल शर्मा ने भारत सरकार का आभार प्रकट किया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सभी माता-पिता के बच्चों को घर पहुंचाये।बेटे ने ऐसे हालातों में भी परिवार को हिम्मत दी और खुद भी इस हालात से निकला। उन्होंने भारत सरकार, हिमाचल सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया है। जिन्होंने संकट की घड़ी में उनका साथ दिया है।

Manish Koul

Recent Posts

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं: राजीव भारद्वाज

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज कांग्रेस के…

42 mins ago

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

17 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

17 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

17 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

18 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

20 hours ago