Categories: हिमाचल

हमीरपुर के बैंबू आर्टिस्ट करतार सोंखले पदमश्री अवार्ड के लिए चयनित, परिवार में खुशी का माहौल

जिला हमीरपुर के करतार सोखंले को पदमश्री अवार्ड के लिए चुने जाने से उनके घर में खुशी का माहौल है। सोमवार देर शाम को केन्द्र सरकार ने इनके नाम की घोषणा की है। करतार सोंखले जिला के नौहंगी गांव के रहने वाले फेमस बैंबू आर्टिस्ट हैं। मार्च माह में वह एनआईटी हमीरपुर से स्वास्थ्य विभाग से वरिष्ठ फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत हुए है। करतार सोंखले को बचपन से ही कुछ अलग करने का शौक रहा है। वर्ष 2000 में मन में उठे एक शौक के चलते शीशे की बोतल में बांस से एक डिजाइन तैयार कर दिया और उसके बाद सिलसिला जारी रहा है। अब तक सैकंडों बोतल में विभिन्न कलाकृतियां बनाकर तैयार की हैं जिनको देखकर लोग काफी प्रशंसा करते हैं। हालांकि करतार सिंह की कलाकृतियों की प्रदर्शनी प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में भी लगा चुके हैं। जहां पर हर किसी द्वारा इसकी सराहना की गई है।

बैंबू आर्ट की कलाकारी कर करतार सोंखले ने शीशे की बोतल में ऐसी-ऐसी कलाकृतियां बनाई है कि जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। चाहे अस्तित्व खो रही धरोहर हो या फिर चीजें या फिर मंदिर या मशहूर टावर इन सभी को करतार सिंह सौंखला ने अपनी कला से बोतल के अंदर कैद कर दिया है। अभी हाल ही में लॉकडाउन के दौरान करतार सिंह सौंखला ने पीएम मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व राष्ट्रपति अब्बदुल कलाम के अलावा साईं राम, शिव परिवार की मूर्तियां बोतल में बना डाली है जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

करतार सोंखले ने बताया कि उन्हें फोन पर जैसी ही सूचना मिली तो वह काफी खुश हुए। काफी समय से उन्हें इसका इंतजार था जो अब जाकर पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि कलाकृतियां बनाने का शौक बचपन से रहा है। लेकिन लॉकडाउन के चलते प्रधानमंत्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा भी कई कलाकृतियां बनाई हैं। इन्हें घर पर ही बांस के सामान से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंबू आर्ट युवाओं के लिए स्वरोजगार के रूप में विकसित किया जा सकता है और सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। हिमाचल में टूरिस्ट आते हैं तो सरकार अगर बैंबू निर्मित कलाकृतियों को बाजार में उपलब्ध करवाती है तो इसे व्यवसाय के रूप में भी अपनाया जा सकता है।

करतार सोंखले के बैंबू आर्ट को लेकर उनकी पत्नी सुनीता ने बताया कि उनके पति काफी समय से उम्मीद लगाए हुए थे। लेकिन जैसे ही इसी सूचना मिली सारा परिवार खुश है और लगाता है आज उनके पति के काम को सच्ची सराहना मिली है। इन कलाकृतियों को बनाने में खर्चा बिल्कुल नहीं हुआ बल्कि लोगों के द्वारा बेकार समझे जाने वाले बैंबू के साथ शीशे की बोतलों का प्रयोग किया गया। पहले तो इस तरह का काम करना बेकार काम लगता था लेकिन जब लोगों ने भी बहुत सराहना की हौंसला और बढ़ गया। बांस के टुकडे को तराश कर बोतल में कलाकृति बनाना कठिन काम है।

वहीं, उनके बेटे केतन सोंखले ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें नई कलाकृतियों को बनाने के साथ ही विभिन्न अवार्ड के लिए अपने नाम भेजे जिससे उन्हें काफी ज्यादा सराहना भी मिली। इससे पहले भी उन्होंने पदम श्री के लिए अपनी कलाकृतियों को नामित किया था मगर आज उन्हें इस अवार्ड की सूचना मिलने से सभी खुश हैं।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

13 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

13 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

14 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

15 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

15 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

16 hours ago