Follow Us:

हिमाचल में नहीं आएंगी हरियाणा रोडवेज की बसें, 3 दिन और बढ़ाई हड़ताल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रदेश सरकार की रोडवेज कर्मचारियों के साथ किए गए समझौते से मुकरने के विरोध में रोडवेज तालमेल कमेटी ने शहर में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाली और सहकारिता मंत्री कार्यालय के बाहर पुतला फूंका। साथ ही तालमेल कमेटी ने सरकार पर वायदे से मुकरने का आरोप लगाते हुए 3 दिन और हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया।

कांग्रेस व इनेलो ने भी हडताली कर्मचारियों का समर्थन किया और सरकार से बिना देरी किए बातचीत करके कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की मांग की। शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। हडताल के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं रोडवेज विभाग द्वारा स्कूली बसों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

डिपो महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि हड़ताल के चलते यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए 35 प्राइवेट स्कूल बसो का संचालन किया जा रहा है। साथ ही 65 बसे स्टेट क्रैरिज योजना के तहत चलाई जा रही है।

हड़ताल पर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का बयान
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने आज नारनौंद हलके के गांव बास में एक रक्त दान शिविर में शिरकत की। वहीं रोड़वेज कर्मचारियों की हड़ताल पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि सरकार वो कदम उठा रही है कि जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। कैप्टन अभिमन्यु ने दावा किया की कल 3500 बसे रोड़ पर चली थी जिसके कारण आम आदमी की परेशानी कम हो रही है। हमने बार बार यूनियन के कर्मचारियों को कहा है कि ये मामला आपके अधिकार क्षेत्र का नहीं है। ये सरकार का काम है।

उन्हेंने कहा कि आप अपने कर्मचारी हितों का ध्यान रखें। हमारी सरकार कर्मचारी हितों के लिए हर समय तैयार रहती है। देश में सबसे पहले सातवां वेतन देनें वाली हरियाणा सरकार है। उनकी हड़ताल का कोई औचितय नहीं बनता। वहीं 720 बसों के परमिट पर कैप्टन ने कहा है जो परमिट दिए गए वह पारदर्षी तरीके से दिए गए हैं और अगर आगे भी ऐसा कुछ होगा तो आगे भी इस तरह से परमिट दिए जाएंगे।