Follow Us:

PM मोदी के जन्मदिन पर ऊना में हुआ हवन यज्ञ, बेहतर स्वास्थ्य एंव लंबी उम्र की मांगी दुआएं

दीक्षा बैंस, ऊना |

प्रधानमंत्री मोदी के आज 70वां जन्मदिन के अवसर पर ऊना में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किया। उन्होंने पीएम के बेहतर स्वास्थ्य लंबी उम्र के साथ देश को देर तक चलाने की दुआएं मांगी। इस बीच पीएम मोदी के विभिन्न गतिविधियों की तस्वीरे के साथ गाने के मुखड़े लगा एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

देशभर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से पूजा अनुष्ठान कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊना में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ कर मंत्रोच्चार करवाया और अपने विख्यात नेता के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना की।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से मोदी द्वारा देश का लंबे समय का नेतृत्व करने की भी प्रार्थना की। इसके अलावा ऊना के बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा पीएम मोदी की विभिन्न गतिविधियों को दर्शाता नए पुराने गीतों से सज़ा हुआ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे खूब वाहवाही मिल रही है।