Follow Us:

1500 के लिए आवेदन किया है उनके खाते में जल्द आएंगी राशि

desk |

हिमाचल की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। चुनाव आचार संहिता से पहले जिन-जिन महिलाओं ने ₹1500 के लिए आवेदन किया था। उनके खाते में यह राशि जल्द ही पहुंच जाएगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने प्रदेश सरकार को परमिशन दे दी है।

चुनाव आयोग का कहना है कि जिन महिलाओं ने आचार संहिता लगने से पहले ₹1500 के लिए आवेदन फॉर्म भर दिया था। उन आवेदन की प्रक्रिया शुरू किया जाए और उन्हें ₹1500 का भुगतान कर दिया जाए। जानकारी के अनुसार हिमाचल की 48000 महिलाओं ने चुनाव आचार संहिता से पहले आवेदन कर दिया था। चुनाव आयोग के आदेशों पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सभी आवेदनों को वेरीफाई कर रहा है

हालांकि इसी महीने पात्र महिलाओं के आवेदनों को वेरीफाई कर दिया जाएगा। इसके बाद अगले महीने तक महिलाओं के खाते में ₹1500 की राशि आ सकती है। जो महिलाएं 1500 के फॉर्म को अप्लाई करने के लिए छूट गई है उन्हें जुलाई के बाद ही इसका फायदा मिल सकेगा।