Follow Us:

किन्नौर में बर्फबारी से सेब और टमाटर की फसल को भारी नुकसान

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में लगातार दो दिन हुई बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और तूफान ने बागवानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही टमाटर की फसल को भी तबाह कर दिया है। किन्‍नौर के ऊपरी इलाकों में सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सेब से लदे पेड़ों पर बर्फबारी होने से फल नीचे गिर गए हैं और कई जगह टहनियां और पौधे भी टूट गए हैं।

अचानक हुई बर्फबारी के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। अभी भी किन्नौर में 30 फीसद के करीब सेब का सीजन बाकी है। जिला किन्नौर में सेब लोगों की नकदी फसल है। किंन्नौर के नेसंग, नाको, रिब्बा, कुनु, ठंगी, रोपा, हांगो, आसरंग, रकछम, सांगला कंडे, चांसु और यांगपा के मुसरंग आदि स्थानों पर बर्फबारी से बागवानों को भारी नुकसान हुआ है।