Follow Us:

यहां राहगीरों के सिर पर मंडरा रहा खतरा

समाचार फर्स्ट |

नादौन में फोरलेन और बाईपास बनाने के सर्वे का काम चला हुआ है। नादौन शहर के फोरलेन की जद्द में आने से उजड़ने से बचाने के लिए बाईपास बनाने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए सर्वे करने वाली कंपनी के कर्मचारी अलग-अलग लोकेशनों का जायजा ले रहे हैं। फोरलेन का कार्य शुरू होने से पहले NH-70 और 103 पर सड़क किनारे खतरा बने पेड़ों को काटने का काम शुरू किया गया है परंतु पेड़ काटने की प्रक्रिया सही रूप से नहीं की जा रही है। हाईवे के किनारे स्थित सभी पेड़ राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं।

 विभाग ने सभी पेड़ों को न काटकर केवल कुछ ही पेड़ों को काटने की अनुमति दी है। जब तक सभी पेड़ नहीं काटे जाएंगे फोरलेन का निर्माण संभव नहीं है। इसलिए सभी पेड़ों को एकमुश्त काटने से ही लाभ है तथा तभी फोरलेन का निर्माण किया जा सकता है।

वहीं,वनरक्षक शमां कुमारी ने बताया कि वन विभाग को 42 पेड़ों को काटने की मंजूरी मिली है, जिन्हें काटा जा रहा है। ज्यादा खतरा बने पेड़ों को प्राथमिकता के आधार पर काटा जा रहा है। बाद में अगर और पेड़ों को काटने की अनुमति मिलती है तो विभाग आगे भी पेड़ कटान जारी रखेगा।