हिमाचल

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी: कंगना रंनौत

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत
प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में युवाओं, महिलाओं व देश के हर वर्ग आगे बढ़ने के अवसर : कंगना
मंडी/कुल्लू: भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने अपने चुनावी जन संवाद में कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय व धार्मिक विरासतों के पुनःनिर्माण व संरक्षण के लक्ष्य लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा की प्राचीन शिल्पों की पुनः प्राप्ति भारत प्राचीन काल से ही कला और मूर्तिकला की भूमि रहा है। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद दशकों तक उपेक्षित प्राचीन भारतीय कलाकृतियों की पुनर्प्राप्ति और संरक्षण पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित किया है।
बेहतर वैश्विक संबंधों का लाभ उठाते हुए भारत ने अपनी समृद्ध विरासत की सुरक्षा के महत्त्व पर जोर देते हुए चुराए गए सांस्कृतिक खजाने को सफलतापूर्वक पुनः प्राप्त कर लिया है। यह सक्रिय पहल न केवल सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि अमृतकाल में इन महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक कलाकृतियों की वापसी सुनिश्चित करने में भारत की कूटनीतिक कौशल को भी रेखांकित करती है।
2014 से 2022 तक 344 से अधिक कलाकृतियाँ भारत वापस लाई गईं। नवंबर 2021 में 18वीं सदी की चोरी हुई माँ अन्नपूर्णा की मूर्ति एक सदी की लंबी अनुपस्थिति के बाद कनाडा से वाराणसी वापस लाई गई। चोल काल के अंत की एक प्राचीन भगवान हनुमान की मूर्ति ऑस्ट्रेलिया से बरामद की गई और 2023 में भारत लौट आई।
स्कॉटलैंड ने कानपुर के एक मंदिर से जब्त की गई 14वीं सदी की औपचारिक इंडो-फारसी तलवार और 11वीं सदी का पत्थर का दरवाजा लौटा दिया। संयुक्त राज्य अमेरिका 2023 में 105 से अधिक चोरी हुई कलाकृतियों को वापस भेजने पर सहमत हुआ।
मंडी भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पिछले दस वर्षो में हर एक क्षेत्र में पूरे विश्व में लोहा मनवाया है।
महिलाओं, युवाओं व किसानों को आगे बढ़ने के कई अवसर मिले हैं। पिछले एक दशक में कई नए IIT, NIT,IIM, यूनिवर्सिटी स्थापित किए गये हैं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से प्रारंभिक से लेकर कॉलेज तक हर स्टेज पर उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।
खेलों के विकास के लिए 2036 में भारत में ओलिंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल होने वाली हैं महिलाओं के सम्मान के लिए हाल ही में महिला आरक्षण बिल देश की राजनीति की दिशा दशा को बदलने वाला कदम है।
जहाँ एक तरफ इंडी गठबंधन के लोग परिवारवाद से बाहर निकल कर नहीं सोच पाते वहीं आज देश में  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व महिलाएं, बेटियां राजनितिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहीं हैं।
Kritika

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

7 hours ago