हिमाचल

हीट वेव की चपेट में पहाड़ी प्रदेश हिमाचल

  • राहत के नहीं कोई आसार, आगामी दो दिनों के लिए भी येलो अलर्ट जारी

हिमाचल में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में करीब 10 शहरों का तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। हमीरपुर के नेरी का तापमान सर्वाधिक 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो वहीं कई मैदानी क्षेत्र लू की चपेट में हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज और कल के लिए नौ जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

विओ,,,मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के विज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि ये लू का अलर्ट ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले को दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री ज्यादा चल रहा है। हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि घर से बाहर निकलने पर छाता और पानी की बोतल साथ में लेकर निकले। उन्होंने बताया कि 18 जून को पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना हैं जिससे प्रदेश के मध्यवर्ती इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

ऊना का सर्वाधिक तापमान 44.6 का धौलाकुआं का 43.2, बिलासपुर 43.1, हमीरपुर 42.5, कांगड़ा 41.8,सुंदरनगर 41.3,मंडी 40.8,चंबा 40.9, बरठीं 41.3,बजौरा 38.5,भुंतर 38.5,नाहन 39.9,सोलन 36.0,धर्मशाला 37.0, शिमला 30.6मनाली 30.0 सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।

Kritika

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

6 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

7 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

8 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

9 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

9 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

9 hours ago