Follow Us:

सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर आधारित हिम समाचार ऐप एप्पल स्टोर पर भी उपलब्ध

|

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर आधारित हिम समाचार ऐप अब ऐप्पल स्टोर पर भी उपलब्ध है और इसे आईओएस सॉफ्टवेयर पर भी आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह ऐप लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि यह ऐप सूचना एवं जन संपर्क विभाग की एक पहल है। इस ऐप के माध्यम से लोग राज्य सरकार के निर्णयों, वीडियो सामग्री, विभागीय समाचार बुलेटिन और विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐप हाल ही में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लॉन्च किया गया था। पहले यह ऐप्लिकेशन केवल गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध था और अब यह ऐप्पल स्टोर पर भी उपलब्ध है।