Follow Us:

ब्रेकिंग: देश के कई हिस्सों में व्हॉटसेप सेवा ठप, हिमाचल में भी असर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जाने माने सोशल मीडिया के हब व्हॉट्सेप पर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे से व्हॉट्सेप सेवा ठप हो गई थी। देश के कई हिस्सों से ये शिकायत आ रही थी, जबकि हिमाचल के कई हिस्सों में भी इसका असर देखने को मिला।

जानकारी के मुताबिक, 1 से डेढ़ घंटे तक व्हॉट्सेप सेवा बंद रही। नेट होने के बावजूद भी सेवा बंद रहना व्हॉट्सेप की बड़ी गड़बड़ी  है। हालांकि, करीब अढ़ाई बजे ये सेवा दोबारा बहाल हो गई है। बता दें कि व्हॉट्सेप सेवा फेसबुक की सब्सिडरी कंपनी है।