Follow Us:

कंगना के समर्थन में उतरा ‘हिमाचल बचाओ’ संघर्ष मोर्चा, आजादी वाले बयान को बताया सही

|

हिमाचल बचाओ संघर्ष मोर्चा ने अभिनेत्री कंगना रनौत के बयानों का समर्थन किया है। उनका कहना है कि चरखे से आजादी नहीं आई। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के एजेंट के रूप में काम किया है। कंगना रनौत के आज़ादी वाले बयान का मोर्चा समर्थन करता है ।

हिमाचल बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष लक्षमेंद्र सिंह ने कहा कि कंगना रनौत द्वारा दिया गया बयान सही है। महात्मा गांधी के चरखे से देश को आजादी नहीं मिली है। बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर दिया गया बयान भी सही है। शिवसेना द्वारा उनका घर तोड़ना निंदनीय है। सभी को अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि अगर कंगना को महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना के द्वारा तंग करना बंद नहीं किया गया तो हिमाचल में भी महाराष्ट्र से आने वाले और शिवसेना की एंट्री बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिवसेना के साथ चल रहे विवाद के चलते कंगना के माता-पिता आज घर में कैद होने को मजबूर हैं।