Follow Us:

हिमाचल में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का मिला-जुला असर, लेन-देन हुआ प्रभावित

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के अनुसार राजधानी शिमला सहित सभी जिला मुख्यालयों में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बैंकों का विलय रोका जाए। हड़ताल के चलते दिवाली के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर कारोबार प्रभावित होने के आसार हैं। अभी तक इसका मिला-जुला असर दिख रहा है।

बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कहा कि जनविरोधी बैंकिंग सुधारों को बंद किया जाए। खराब ऋण की वसूली सुनिश्चित कर ऋण नहीं चुकाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। दंडात्मक शुल्क लगाकर ग्राहकों को प्रताड़ित न किया जाए। सेवा शुल्क में वृद्धि न की जाए।

जमा राशियों पर ब्याज दर बढ़ाई जाए। नौकरी एवं नौकरियों की सुरक्षा पर हमले रोके जाएं। सभी बैंकों में समुचित भर्ती की जाए। फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने देश भर में हड़ताल का आह्वान किया है।