Follow Us:

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

|

 

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है। राज्यसभा उम्मीदवार के लिए क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस से निष्कासित 6 विधायकों, 3 निर्दलीय विधायकों के साथ रहे भाजपा के 2 विधायकों सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल और जसवां प्रागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर को भी एमएचए की सिक्योरिटी मिली थी।

कुल 11 विधायकों को उस समय केंद्र सरकार से सुरक्षा मिली थी, लेकिन चुनावों के करीब 2 महीने बाद बिक्रम सिंह ठाकुर ने यह सिक्योरिटी लौटा दी है। शनिवार को बिक्रम ठाकुर के ढलियारा स्थित आवास से भी सिक्योरिटी हटाई गई है। भाजपा विधायक व पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।