Follow Us:

7 मार्च को होगी हिमाचल कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों की संभावना

➤ 7 मार्च सुबह 11 बजे सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में कैबिनेट बैठक
➤ सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना
➤ विकास योजनाओं और प्रशासनिक मामलों पर हो सकते हैं अहम फैसले


शिमला। हिमाचल प्रदेश में सियासी और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल की अगली बैठक की तिथि तय कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (गोपनीय एवं मंत्रिमंडल) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 7 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी।

संयुक्त सचिव (सामान्य प्रशासन) की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि बैठक की कार्यसूची (एजेंडा) फिलहाल गोपनीय रखी गई है। इसे बाद में अलग से संबंधित मंत्रियों और विभागों को भेजा जाएगा।

हालांकि प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि इस बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़ी नई योजनाओं, रोजगार के अवसरों और कई लंबित प्रशासनिक मामलों पर चर्चा हो सकती है। (

जानकारों के अनुसार बैठक में चुनाव संबंधी नई व्यवस्थाओं, विभागीय सुधारों और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर भी अहम चर्चा हो सकती है। सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगा सकती है।

कैबिनेट बैठक के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी मंत्रियों को समय पर बैठक में उपस्थित रहने की सूचना भी भेज दी गई है।