-
हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन पर आज से मंथन शुरू
-
प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला पहुंचकर कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात की
-
1 मार्च को विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों और अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा
Himachal Congress Restructuring: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठकों का दौर आज से शुरू हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल वीरवार शाम शिमला पहुंचीं, जहां उनका स्वागत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठकें निर्धारित की गई हैं।

28 फरवरी को सुबह 10:30 बजे राजीव भवन शिमला में कांग्रेस सहप्रभारियों के साथ पहली बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधानसभा अध्यक्षों से चर्चा होगी। दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक होगी, जिसमें संगठन के आगामी ढांचे पर मंथन किया जाएगा।.

1 मार्च को सुबह 10:30 बजे कांग्रेस विधायकों और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं के साथ बैठक होगी। दोपहर 2:30 बजे अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की जाएगी, जिसके बाद प्रेस वार्ता का आयोजन होगा। इसके बाद 2 मार्च की सुबह रजनी पाटिल दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
![]()
हिमाचल में नवंबर 2024 से कांग्रेस की प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणियां भंग हैं, जिनके पुनर्गठन को लेकर यह दौरा अहम माना जा रहा है।
![]()
प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गहन मंथन के बाद कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

![]()



