प्रदेश में कोरोना की रफतार धीरे-धीरे कम हो रही है। रविवार दोपहर तक प्रदेश में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है, जबकि आज 79 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। वहीं, एक व्यक्ति की आज कोरोना से मौत हो गई है। इस एक मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 979 हो गई है।
आज स्वस्थ हुए लोगों में बिलासपुर से 2, कांगड़ा से 8, मंडी 59, शिमला 4, और ऊना से 6 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 58 हजार 201 हो गया है। इसमें से 396 मामले अभी भी एक्टिव हैं जबकि 56 हजार 813 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।
.jpeg)



