Categories: हिमाचल

सर्दियों के मौसम में हुए नुकसान की भरपाई के लिए हिमाचल ने मांगे 374 करोड़

<p>मुख्य सचिव बी.के अग्रवाल ने सर्दियों के दौरान प्रदेश में हुए नुक्सान का जायजा लेने आई केंद्रीय टीम के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में प्रदेश में भारी बर्फबारी, हिम-स्खलन, भू-स्खलन, ओलावृष्टि और भारी वर्षा के कारण भारी जान और माल का नुकसान हुआ है। प्रदेश में हुए 374.21 करोड़ के नुकसान के संबंध में राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार को ज्ञापन सौंपा है।</p>

<p>मुख्य सचिव ने कहा कि एक जनवरी से 31 मार्च, 2019 की अवधि के दौरान प्रदेश में 408 लोगों, 207 जानवरों ने अपनी जाने गंवाई। इसी प्रकार 1346 घर, 9516 जलापूर्ति योजनाएं, 30921 विद्युत लाइने, 10260 (एलटी) बिजली के खम्बे क्षतिग्रस्त हुए है। इसके अतिरिक्त इस अवधि में 13733 किलोमीटर लम्बी सड़कें तथा 377 हेक्टेयर बागवानी भूमि पर लगी फसल और फलदार पौधों को नुकसान पहुंचा है।</p>

<p>निदेशक एवं विशेष सचिव, हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण डीसी राणा ने प्रदेश में हुए नुकसान का विवरण देते हुए बताया कि राज्य में बागवानी एवं कृषि क्षेत्र में 0.54 करोड़, पशुपालन में 0.19 करोड़, मत्स्य पालन में 0.015 करोड़, हाउसिंग में 10.46 करोड़, सामुदायिक सम्पति में 2.50 करोड़, वन में 6.78 करोड़, लोक निर्माण विभाग में 242.27 करोड़, सिंचाई एंव जन स्वास्थ्य 43.97 करोड़ और बिजली विभाग में 51.17 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त सर्दियों के मौसम में आपदाओं के दौरान जान गंवाने पर 16.32 करोड़ रुपये अनुग्रह राशि के रूप में प्रदान की गई।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago