Follow Us:

हिमाचल: भूकंप के झटकों से हिली शिमला की धरती, 3.0 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भूकंप के झटके महसूर हुए हैं। भूकंप के झटके शुक्रवार दोपहर को 2:22 बजे महसूस किए गए हैं।

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके शुक्रवार दोपहर को 2:22 बजे महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे रहा।

वहीं, भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर के मारे घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। हालांकि भूकंप के इन झटकों से किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।