Follow Us:

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

|

 

Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। आठ एचपीएस अधिकारियों के तबादले और पांच अधिकारियों को तैनाती दी गई है। एचपीएस अधिकारी विनोद कुमार-1 को सहायक को सहायक महानिरीक्षक (एआईजी), यातायात, पर्यटन और रेलवे (टीटीएंडआर) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह तैनाती का इंतजार कर रहे एचपीएस अधिकारी सुशील कुमार पुलिस अधीक्षक कारागार शिमला नियुक्त किया गया है।
पंकज शर्मा को पुलिस अधीक्षक (कल्याण) पुलिस मुख्यालय, सुरेश कुमार कमांडेंट प्रथम बटालियन होमगार्ड किन्नौर, तैनाती का इंतजार कर रहे सोम दत्त को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह, अमर सिंह को उप पुलिस अधीक्षक प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा, शक्ति सिंह को उप पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) शिमला, तैनाती का इंतजार कर रहे अजय कुमार-2 को उप पुलिस अधीक्षक द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह, विक्रम चौहान को उप पुलिस अधीक्षक अपराध(सीआईडी) शिमला, देव राज को एसडीपीओ पधर, संजीव कुमार-वी को एसडीपीओ धर्मपुर मंडी, ओम प्रकाश को उप पुलिस अधीक्षक तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह व दिनेश कुमार को उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मंडी तैनात किया गया है।