Categories: हिमाचल

हिमाचल की इस बेटी ने नेशनल किक बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

<p>छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी ने गोल्ड जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। छोटी सी आयु में आर्या ने बिलासपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए दस्तक दे दी है।</p>

<p>व्यास ज्योति क्रिकेट अकादमी में कोच मनोज पटियाल की देखरेख में खेल की बारीकियों से रूबरू हो रही आर्या शर्मा ने बताया कि रायपुर में यह प्रतियोगिता 6 से 10 सितंबर तक चली। यहां देश भर की प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। राष्ट्र स्तर पर इस प्रकार की उपलब्धि सहज नहीं थी, लेकिन गुरु मनोज पटियाल के कुशल मार्गदर्शन तथा माता-पिता के आशीर्वाद से उन्होंने हर बाधा को पार किया। अंत में गोल्ड मेडल प्रदेश की झोली में डालकर इस सपने के साथ विजयी अभियान की शुरुआत की।</p>

<p>&nbsp;इंजीनियर पंकज शर्मा और जिला अस्पताल में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम शर्मा की पुत्री आर्या शर्मा आठवीं की छात्रा है।&nbsp; डॉ. अनुपम शर्मा तथा इंजीनियर पंकज शर्मा ने बताया कि आर्या को खेलों में अत्यधिक रुचि है। इसकी प्रतिभा को निखारने के लिए घर से पूरा सहयोग मिलता है। खेलों और पढ़ाई के अतिरिक्त आर्या को चित्रकारी और कहानियां पढ़ने का शौक है।</p>

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

3 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

12 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

12 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

13 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

13 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

13 hours ago