Follow Us:

हिमाचल की ये ब्यूटी क्वीन बनीं ‘मिस अखंड भारत’

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश की एक बेटी नेहा चौधरी ने देश-विदेश की मॉडल्स को पछाड़ते हुए मिस अखंड भारत के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। ग्लोबल प्लेस एंड स्टॉपर टैरेरिजम समाजिक विषय पर आधारित ये प्रतियोगिता शिमला में गांधी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा आयोजित की गई थी।

इस प्रतियोगिता में देश-विदेश की 15 कंटेस्टंट ने बाग लिया था, जिसमें नेहा चौधरी ने फिनाले में खूब चमक बिखारा और खिताब अपने नाम किया। नेहा हिमाचल से संबंध रखती हैं औऱ बिलासपुर के ऋषिकेश गांव की रहने वाली हैं। इससे पहले नेहा द हिमालय ब्यूटी 2017 का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह दिल्ली में आयोजित मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया 2017 का अवार्ड भी जीत चुकी हैं। नेहा का चयन मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2018 के लिए हुआ है।

ये प्रतियोगिता मुख्य रूप से आतंकवाद को रोकने और एकजुट रहने का एक संदेश था, जिसे सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने अंदाज में पेश किया।