Categories: हिमाचल

सोलन की जुड़वा बहनें फिल्म सिटी में छाई, छोटे पर्दे में दिखा रही कमाल

जैसे-जैसे समय बदल रहा है वैसे वैसे अब हिमाचल के युवा भी बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहे हैं। इन युवाओं में अधिकतम लड़कियों ने हर क्षेत्र में अव्वल हैं, जबकि लड़कों ने भी अपनी एक पैठ बना रखी है। इसी कड़ी में अब एक बार हिमाचल की दो सगी बहनें फिल्म सिटी मुंबई में अपने हुनर के जलवे बिखेर रही हैं। यही नहीं, इन दोनों लड़कियों ने कुछ ही समय में इतना नाम कमा लिया है जो कि कोई काफी लंबे समय में भी नहीं कमा सकता। लेकिन, कहते हैं कि हुनर हो तो सफलता के रास्ते आपके लिए एक के बाद एक खुलते ही जाते हैं।

जी हां, सोलन की जुड़वा बहनों रिया और श्रेया ने ये साबित कर दिखाया है कि वे एक्टिंग के क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं। अब उनका चयन छोटे पर्दे पर एक्ट्रेस के रूप में हुआ है और दोनों ही बहने अपनी एक्टिंग का कमान एक सीरियल में दिखा रही हैं।

नेशनल चैनल के धारावाहिक जीजी मां में दो अहम किरदार निभा रही रिया और श्रेया ने अपने हुनर से दर्शकों के दिलों को जीत रही हैं। बता दें कि इससे पहले दोनों बहनें इंडिया गॉट टेलेंट, एक डांस शो व डीडी पंजाबी पर प्रसारित किसमें कितना है दम में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी चुकी हैं। दोनों बहनों ने सोलन और हिमाचल का नाम रोशन किया है।

'माता-पिता के सहयोग से मिली मंजिल'

दोनों बहनों का सोलन पहुंचने पर बतौर सेलिब्रिटी स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह छोटे से जिले से मुंबई जैसे शहर में स्थापित होना बहुत कठिन काम है, लेकिन माता-पिता की कड़ी मेहनत और उनके बलिदान के कारण आज वह कामयाब हो पाई है। उन्होंने कहा कि परिजन उनके लिए बहुत बलिदान कर रहे हैं जिसके कारण ही उन्हें आगे बढ़ने का हौसला मिल रहा है।

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

17 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

17 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

17 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

17 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

17 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

24 hours ago