Follow Us:

हिमाचल के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति से की भेंट

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश के 26वें राज्यपाल के रुप में कार्यभार संभालने के बाद कलराज मिश्र ने आज नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से भेंट की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर सत्यावती मिश्र भी उनके साथ थीं। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

कलराज मिश्र को आचार्य देवव्रत की जगह हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।  शिमला राजभवन में मुख्य न्यायाधीश बीरामा सुब्रमण्यम ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।