Categories: हिमाचल

मंदिरों के कपाट खोल सकती है हिमाचल सरकार, संकेत के बाद ऊना प्रशासन ने चिंतपूर्णी मंदिर का लिया जायज़ा

कोरोना संकट से धीरे-धीरे उभरने के प्रयास के तहत हिमाचल सरकार प्रदेश के सभी मंदिरों के कपाट खोलने पर विचार कर रही है। सरकार के इस संकेत के बाद प्रदेश में सभी प्रमुख शक्तिपीठ मंदिरों की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया जा रहा है । इसी क्रम में ऊना प्रशासन ने भी शक्तिपीठ मंदिर चिंतपूर्णी के धार्मिक क्षेत्र का जायज़ा लिया। प्रशासन ने जायज़ा लेने के बाद इसकी रिपोर्ट सरकार को देने और सरकार के अंतिम निर्णय के बाद मंदिर खोलने का दावा किया है ।

हिमाचल प्रदेश मे मंदिरों के कपाट खोलने को लेकर प्रदेश सरकार ने संकेत दिए है। सरकार ने इसके लिए एक एसओपी बनाने की बात कही है। इसी के मद्देनजर ऊना में जिला प्रशासन ने चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट खोलने के लिए कदमताल की। जिसके तहत डीएम की अगुवाई में ज़िले के अधिकारियों ने मंदिर क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। प्रशासन के मुताबिक प्रदेश सरकार चिंतपूर्णी मंदिर को खोलने की अनुमति देती है तो कोरोना वायरस के सभी नियमों की पालना के साथ मंदिर खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। हालांकि मंदिर को पहले रिहर्सल के तौर पर स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए खोला जाए अथवा बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी दर्शन की अनुमति दी जाए, इसके बारे में अभी तक कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया है। बहरहाल मंदिरों के कपाट सरकार के अंतिम निर्णय के बाद ही खोले जाएंगे, ये तय है।

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

2 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

2 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

3 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

3 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

7 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

8 hours ago