हिमाचल

सरकार ने लिया 1,000 करोड़ का कर्ज, प्रदेश पर 65,000 करोड़ रुपये का बोझ

प्रदेश सरकार ने हाल ही में छठे वेतन आयोग को लागू करने का फैसला तो ले लिया पर सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ देने के लिए हिमाचल को 1,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेना पड़ रहा है। विकास कार्यों के नाम पर लिया जा रहा इस कर्ज की अधिसूचना वित्त मंत्रालय के प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना ने जारी कर दी है

सरकार ने 500 करोड़ रुपये की दो अधिसूचनाएं जारी की हैं। इस को 2031 और 2033 तक सरकार को वापस करना होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहले ही बता चुके हैं कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए प्रदेश सरकार के ऊपर 4,000 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। पंजाब में छठे वेतन आयोग को लागू करने के बाद हिमाचल में सराकरी कर्मचारियों को नया वेतनमान देने का दबाव सरकार पर बढ़ता जा रहा था। इसलिए सरकार ने छठे वेतन आयोग को लागू करने का फैसला लिया। अब इसकी वजह से प्रदेश के ऊपर कर्ज को बोझ और बढ़गया है

पिछले चार महीनों में 4,000 करोड़ रुपये लिया कर्ज
प्रदेश सरकार 26 अगस्त से अब तक 4,000 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। 26 अगस्त 2021 को 1,000 करोड़ कर्ज की अधिसूचना वित्त मंत्रालय ने जारी की थी। इसके बाद 18 नवंबर 2021 को 500 करोड़ की चार अधिसूचनाएं जारी की गई थी। यानी की 2,000 करोड़ का कर्ज लिया गया था। और अब ये 1,000 करोड़ रुपये का ऋण। प्रदेश के ऊपर अब 65,000 करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका है

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

  सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

45 mins ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

  Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

1 hour ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

2 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

16 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

16 hours ago