Follow Us:

वरुण के लिए जल्द सम्मान राशि देने की घोषणा करेगी हिमाचल सरकार : CM

|

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय की हॉकी टीम ने 41 साल बाद कांस्य पदक जीता है। ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली इस टीम में चंबा का वरुण कुमार भी शामिल है। इस जीत के साथ वरुण ने हिमाचल का नाम भी रोशन किया है।

सदन में कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने कहा की यह हिमाचल के लिए गौरव की बात है। सरकार इस खिलाड़ी को प्रोत्साहन करने के लिए ईनाम राशि के साथ नौकरी का प्रावधान करे ताकि और खिलाड़ियों के उत्साह में वृद्धि हो सके।

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा हॉकी टीम को जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वरुण कुमार ने हिमाचल का ना रोशन किया है। प्रदेश सरकार इस खिलाड़ी को सम्मान राशि देने की जल्द घोषणा करेगी।