हिमाचल

‘हिमाचल सरकार 11 अक्टूबर से चिन्हित केंद्रों पर शुरू करेगी धान की खरीद’

खाद्य आपूर्ति विभाग और कृषि विभाग के सहयोग से हिमाचल सरकार 11 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू कर रही है। यह खरीद चिन्हित खरीद केंद्रों पर होगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि विभाग आने वाले दो दिन में पोर्टल खोलने की योजना बना रहा है। पोर्टल खोलने के बाद किसानों को फसल बेचने के लिए इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा। जैसे-जैसे किसान पंजीकरण करवाते रहेंगे उसी प्रकार खरीद भी होती रहेगी।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने प्रदेश के सभी खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर लिया है। किसानों को धान के उचित मूल्य मिल सकें इसके लिए हिमाचल सरकार धान की खरीद भी एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) के माध्यम से करेगी।

अलग-अलग स्थानों पर खुलेंगे स्टोर

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बताया कि सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर धान खरीद के लिए स्टोर खोले जाएंगे। हिमाचल के किसान अपनी धान की फसल को बेचने के लिए पंजाब की मंडियों पर निर्भर रहते हैं। अब नालागढ़ में भी धान की खरीद शुरू होने से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के साथ मिलकर फूड एंड सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन इस योजना को अमलीजामा पहनाने में लगे, ताकि किसानों को अपनी फसल कम दामों पर नहीं बेचनी पड़े। उन्होंने कहा कि इस बार गेहूं की खरीद भी रिकॉर्ड 13 हजार टन की गई है जो कि पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

16 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

19 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 hours ago